Deoria News: सर्दी से पहले ही बरियारपुर पुलिस के लिए चुनौती बने चोर
देवरिया, अक्टूबर 13 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। अब सर्दी का एहसास होने लगा है, हालांकि अभी सर्दी का बहुत असर नहीं है। बावजूद इसके बरियारपुर थाने की पुलिस के लिए चोर चुनौती बन गए हैं। एक माह में पांच जगहों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। पुलिस अभी तक एक भी घटनाओं का पर्दाफाश नहीं कर सकी है। जिसके चलते लोग भयभीत हैं। हालांकि पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी जल्द ही चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश कर चोरों को गिरफ्तार कर लेने का दावा जरुर कर रहे हैं।
एक माह में पांच चोरी की घटनाएं चोरी की सबसे अधिक घटनाएं दिसंबर से जनवरी माह के बीच होती है। क्योंकि सर्दी होने के चलते लोगों को खटखट की आवाज नहीं होती और शीत लहर होने के चलते दूर तक दिखाई भी नहीं देती है। इसलिए चोर इन महीनों में सक्रिय रहते हैं। अभी सर्दी का असर ठीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.