Deoria News: सर्जरी के बाद दो मासूमों की लौटी मुस्कान
देवरिया, अक्टूबर 12 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत पथरदेवा ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग की टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभात रंजन की देखरेख में डॉक्टरों की टीम ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान जन्मजात गंभीर बीमारियों से ग्रसित दो बच्चों की पहचान की। सरकारी मदद से दोनों बच्चों की काटे होंठ और तालु की सफल सर्जरी कराई गई है, इससे उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई है।
बच्चों की पहचान और इलाज की शुरुआत पथरदेवा ब्लॉक में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की दो विशेष टीम की टीम ए और बी की तैनाती की गईं है। टीम गांवों में भ्रमण कर प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाडी केंद्रों पर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करती हैं। पचरुखिया गांव निवासी धनंजय कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.