देवरिया, जुलाई 30 -- Deoria News: बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। देवाधिदेव महादेव की आराधना का प्रमुख माह सावन की शुरुआत गुरुवार से हो रही है। महादेव के जलाभिषेक के लिए कांवड़िया जनपद के विभिन्न हिस्सों से बरहज पहुंचने लगे है। श्रद्धालुओ की सुविधा को देखते हुए सरयू तट और मंदिरों को सजाया गया है। यह भी पढ़ें- Deoria News: सावन मेले की तैयारी पूरी, आज से गूंजेगा हर हर महादेवश्रद्धालुओं का स्वागत बुधवार को शाम से सरयू तट पर भोले भंडारी के भक्त पहुंचने लगे। कांवड़ियों ने स्नान के बाद सरयू तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल भरा। जल भरते समय जयकारे से सरयू का तटीय क्षेत्र गूंज उठा। जल लेकर कांवड़िया रुद्रपुर के दुग्धेश्वरनाथ मंदिर, देवरिया के सोमनाथ मंदिर, सोहगरा के दिग्धेश्वर नाथ मंदिर, बाबा महेन्द्रनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। मंदिरों पर...