देवरिया, अगस्त 3 -- Deoria News: बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। सावन के पवित्र महीने में बरहज के सरयू तट पर रविवार की शाम शिवभक्तों की भारी भीड़ जुटी। हजारों कांवड़ियों ने सरयू में डुबकी लगाकर जल भरा और जिले के विभिन्न शिवालयों ने जलाभिषेक के लिए निकले। कांवड़ियों द्वारा बोल बम और हर हर महादेव के जयघोष से क्षेत्र गूंज उठा।रविवार शाम को नगर स्थित सरयू तट पर जल भरने के लिए कांवड़ियों का हुजूम उमड़ पड़ा। युवा, महिला और वृद्ध हर उम्र वर्ग के भक्त केसरिया वस्त्र धारण कर, कंधे पर कांवड़ सजाकर विधि-विधान से सरयू जल भरा। पुजारियों ने मंत्रोच्चार के बीच जल को अभिमंत्रित किया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: हर-हर महादेव के जयघोष के साथ निकली भव्य कांवड़ यात्रा कांवड़िए डीजे की धुन पर नाचते-गाते रुद्रपुर के बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर, देवरिया के सोमनाथ मंदिर, दिग...