Deoria News: सरयू का उफान थमा फिर भी बाढ़ का खतरा मंडराया
देवरिया, जुलाई 25 -- Deoria News: बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू और राप्ती का उफान फिलहाल थम गया है। बावजूद इसके बाढ़ की स्थिति धीरे-धीरे गम्भीर होती जा रही है। राप्ती के पानी से घिर कर ग्राम भदिला प्रथम टापू बन गया है। पानी से घिरे ग्रामीणों को गाँव से बाहर निकलने के लिए नाव का सहारा है। प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को एलर्ट कर दिया है। डौला तटबंध पर भी दबाव बढ़ रहा है। सरयू खतरे के निशान से 65 सेमी नीचे 65.85 पर दो दिन से स्थिर है। राप्ती भी स्थिर है। बावजूद इसके भदिला प्रथम पर नदी का दबाव बन रहा है। पानी से गाँव घिर गया है। हालांकि रिहायशी मकानों तक अभी पानी नहीं पहुंचा है। गाँव से बाहर निकलने के लिए नाव ही एक मात्र सहारा है। छात्रों को हर रोज नाव से ही मुश्किल सफर करना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा अभी तक उन्हें बड़ी नावे उपलब्ध नहीं कराई गई है। ग्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.