देवरिया, सितम्बर 28 -- Deoria News: रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मदरापाली खास की रहने वाली रंगीता पाल समूह सखी के पद पर कार्यरत है।27 सितंबर को वह विकासखंड देसही देवरिया स्थित जिला ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान में ट्रेनिंग देने जा रही थी। अभी ब्लाक के निकट पहुंचकर वह पैदल संस्थान की तरफ जा रही थी। पुलिया के निकट कुछ मनबढ़ों ने उसे घेर लिया और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।चौकीदार मौके पर पहुंचकर बीच बचाव किया तो उसे भी गाली दिए। मामले में जिला प्रशिक्षण अधिकारी अरुण पांडेय एवं महिला ने पुलिस को तहरीर दी।प्रशिक्षण अधिकारी का आरोप है कि आए दिन कुछ अराजक तत्व ब्लाक के निकट बनी पुलिया पर बैठे रहते हैं और प्रशिक्षण संस्थान पर आने जाने वाली महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि ...