देवरिया, अक्टूबर 14 -- Deoria News: भागलपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। भागलपुर ब्लॉक के तेलिया शुक्ल गांव व आस पास के ग्रामीणों ने समस्याओं को लेकर रामजानकी मार्ग पर प्रदर्शन कर धरना दिया। करीब चार घण्टे तक चले धरने में लोगों ने समस्याओं का निराकरण न होने पर व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने ज्ञापन लेकर धरना समाप्त कराया।

ग्रामीणों ने 27 सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन बुधवार को पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव के नेतृत्व में ग्रामीण सड़क पर उतर गए। रामजानकी मार्ग पर कुछ देर प्रदर्शन व सड़क जाम करने के बाद लोग किनारे धरने पर बैठ गए। 27 सूत्रीय मांगों को लेकर सुबह 9 बजे शुरू हुआ धरना 12 बजे के बाद तक चला। पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई, चोरी, डकैती, फिरौती, हत्या, बलात्कार, लूट, जनधन लूट और ...