देवरिया, अगस्त 11 -- Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। चार दिन पूर्व हुए आपसी विवाद में पुलिस की मौजूदगी में समझौता होने के बावजूद रविवार को दो भाइयों के परिवार फिर आमने-सामने आ गए। आरोप है कि एक भाई के परिवार के लोगों ने दूसरे भाई की पत्नी के घर पहुंचकर उसके साथ मारपीट किया। घायल महिला और उसके पति ने कोतवाली पहुंच कर मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सलेमपुर के तकिया टोला निवासी शाहजहां खातून पत्नी डब्लू ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि रविवार सुबह उसके पति घर पर मौजूद नहीं थे। इसी दौरान उसके देवर और कुछ अन्य लोग घर पहुंचे और मुख्य द्वार पर ताला लगाने लगे। महिला ने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से महिला की पिटाई कर दी। मारपीट में महिला घायल हो गई। आरोप है...