देवरिया, अक्टूबर 29 -- Deoria News: रामपुर कारखाना (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत रामपुर कारखाना के अधिशासी अधिकारी पर बड़ी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। सभासदों के आरोपों की जांच में अधिशासी अधिकारी घिर गए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी पर लगाए गए आरोप की जांच के लिए जिलाधिकारी ने त्रिस्तरीय कमेटी बनाई थी। जांच में कई बिंदुओं पर दोषी मिलने के बाद डीएम मधुसूदन हुल्गी ने अधिशासी अधिकारी रोहित पाण्डेय को निलंबित करने के लिए शासन को संस्तुति भेजी है।

सभासदों ने लगाए थे कई आरोप नगर पंचायत रामपुर कारखाना अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी पर आरोपों की बौछार लगाते हुए पिछले दिनों 10 निर्वाचित और दो मनोनीत सभासदों ने सामूहिक त्यागपत्र दे दिया था। सभासदों ने अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के कार्य प्रणाली से नाराज होकर जिलाधिकारी से 18 ब...