देवरिया, जुलाई 20 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। शहर के सोमनाथ नगर के आर्य नगर छोटी बभनी में लोगों क साथ ही समाजवादी यूथ फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मुख्य मार्ग के टूटने व जलभराव को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही सड़क पर जलभराव के बीच धान की रोपाई कर अपना विरोध जताया। एसडीएम से शिकायत कर जल्द सड़क का मरम्मत कराने की आवाज उठाई।छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि जिम्मेदारों को जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। सड़क के बुरी तरह टूटने एवं जलमग्न होने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। सड़क पर आए दिन दुर्घटनाओं से राहगीर घायल हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- Balia News: सड़क पर धान की रोपाई कर ग्रामीणों ने जताया विरोध छात्र सभा के विधानसभा क्षेत्र देवरिया के अध्यक्ष पूर्व सभासद प्रत्याशी बलवंत पहलवान ने कहा कि यदि इस सड़क...