देवरिया, जुलाई 26 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी का जन्म दिन शनिवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने देवरही माता मंदिर परिसर में मनाया। इस दौरान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु व सफल जनसेवा की कामना की गई। इस दौरान भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने सांसद त्रिपाठी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में क्षेत्र के विकास कार्यों की सराहना की। कहा कि सांसद द्वारा जनहित के मुद्दों पर निरंतर कार्य किया जा रहा है, जिससे जिले के विकास को नई गति मिली है। भंडारे में स्थानीय नागरिक व भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान सेवा, समर्पण और सामाजिक सौहार्द का वातावरण देखने को मिला। देवरही मंदिर प्रांगण में आयोजित यह कार्यक्रम श्रद्धा, सेवा और साम...