देवरिया, जुलाई 10 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। ट्रेनों के रोस्ते अब शराब की तस्करी हो रही है। गुरुवार को सीबीआई व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने सदर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर फुटओवरब्रिज के समीप भारी मात्रा में शराब बरामद किया। हालांकि तस्कर टीम के हाथ नहीं लग सके। अब तस्करों तक पहुंचने के लिए सीआईबी व आरपीएफ सीसी फुटेज खंगाल रही है।सीआईबी भटनी के प्रभारी चंद्रसेन सिंह, अवनीश राय के साथ ही गोरखपुर से आए अबू फरहान गफ्फार आरपीएफ के साथ मिलकर सदर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान फुट ओवरब्रिज के पास से लावारिस स्थिति में तीन पिट्ठू बैग, तीन झोला व दो लेडिज बैग में 18 अदद रायल स्टैग विस्की, 236 अदद आफिसर्स चाइस विस्की का टेट्रा पैक बरामद किया गया। इसके बाद आरपीएफ व सीआईबी बैग व झोले व...