देवरिया, सितम्बर 10 -- Deoria News: रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। बाइक से जा रहा शिक्षामित्र का पति अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल हो गया। क्षेत्र के एक जिला पंचायत सदस्य ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पौहारी छापर गांव निवासी हरेंद्र यादव 40 वर्ष की पत्नी सीमा यादव शिक्षामित्र हैं।वह मंगलवार की रात बाइक से एक अन्य युवक के साथ गांव जा रहे थे। अभी दोनों रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बसंतपुर चौराहे के पास पहुंचे थे कि पीछे से अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। हादसे में हरेंद्र यादव 40 वर्ष पुत्र चौखट यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलते ही जिला पंचायत सदस्य कमलेश पांडेय साथियों के साथ पहुंचे और घायल को महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इलाज के दौरान रात...