देवरिया, नवम्बर 30 -- Deoria News: रामलक्षन, हिन्दुस्तान संवाद। रुद्रपुर कोतवाली के लक्ष्मीपुर में शनिवार की रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवव को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। पहुंची पुलिस ने जांच की।रुद्रपुर कोतवाली के बनिएनी निवासी किशन निषाद (23) पुत्र मुन्ना निषाद अपने बुआ के घर लक्ष्मीपुर आए थे। वह बुआ के घर के सामने संदीप निषाद के साथ खड़ा होकर बातचीत कर रहे थे। इस बीच रुद्रपुर की तरफ से एक चार पहिया वाहन आया और दोनों लोगों को ठोकर मार दिया। जिससे किशन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों के सहयोग से तत्काल उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई और शव को ...