देवरिया, सितम्बर 28 -- Deoria News: रुद्रपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। रविवार की रात सड़क हादसे में एक ग्राम प्रधान के बेटे की मौत हो गई । ग्राम रामचक हरैया टोला की प्रधान इसरावती देवी का बेटा संदीप सोनकर उर्फ गोलू (24) पुत्र अशोक कुमार सोनकर खाना खाने के बाद रात करीब 10:00 बजे रुद्रपुर पूर्वी बाईपास से आ रहा था। आदर्श प्राथमिक विद्यालय के पास उसकी बुलेट को अज्ञात चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दिया। यह देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में आसपास के लोग उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। संदीप दो भाइयों में छोटा था। वह पिता और बड़े भाई संजय सोनकर के साथ वह फल का व्यवसाय करता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...