देवरिया, अक्टूबर 18 -- Deoria News: बघौचघाट (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। तीन दिन पहले सड़क हादसे में घायल कपड़ा दुकानदार की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। 15 अक्टूबर को थाना क्षेत्र के बेलम्हा बाजार निवासी कपड़ा दुकानदार अमिताभ बच्चन प्रजापति (40 ) की बाइक में मदीना बाजार के नजदीक पीछे से आ रहे किसी दूसरे बाइक सवार ने ठोकर मार दी। इससे अमिताभ का दाहिना पैर और हाथ टूट गया। उनके सिर में भी गंभीर चोटें आई थीं। परिजन अमिताभ का मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में उपचार करा रहे थे, जहां रविवार की भोर में उसने दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- Motihari News: सड़क हादसे में घायल एलआईसी एजेंट की मौत घटना के बाद से पत्नी रानी देवी, बेटी कुमकुम, ज्योति, परी व पुत्र शिवम प्रजापति का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग...