देवरिया, जुलाई 31 -- Deoria News: महुआडीह,हिन्दुस्तान संवाद। सड़क हादसे में घायल अधेड़ की गुरुवार को गोरखपुर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।महुआडीह थाना क्षेत्र के गोठा रसूलपुर के रहने वाले रामाश्रय यादव (63) पुत्र स्व.लोरिक यादव अपनी साइकिल से 22 जुलाई की शाम रामपुर गौनरिया चौराहे पर बाजार करने गए थे । कुछ घंटों बाद वह वापस घर को निकले, अभी वह महुआडीह-हाटा मार्ग पर गौनरिया मोड के समीप पहुंचे ही थे कि हाटा की तरह से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दी। जिससे बाइक सवार व साइकिल सपवार दोनों लोग घायल हो गए। उपचार के लिए दोनों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें चिकित्सक ने ...