देवरिया, जुलाई 7 -- Deoria News: भलुअनी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सोनाड़ी के समीप सोमवार को बैठक में हिस्सा लेने आ रही एक आशा कार्यकर्ता की सड़क हादसे में मौत हो गई। महिला की मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर आशा कार्यकर्ता की मौत की सूचना मिलते ही बैठक छोड़ अन्य साथी आशा कार्यकर्ता पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गई और हंगामा की। आशा कार्यकर्ताओं ने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व आर्थिक मदद की आवाज उठाई। इसके बाद वे डीएम आवास पर भी अपनी मांगो को लेकर पहुंची।खुखुंदू थाना क्षेत्र के दोहनी गांव की रहने वाली बच्ची देवी आशा कार्यकर्ता थीं। यह भी पढ़ें- Khagaria News: तेरहवें दिन भी अपनी मांगों पर डटी रही आशा कार्यकर्ताएं भलुअनी पीएचसी में सोमवार को बैठक थी। बैठक में हिस्सा लेने के लिए वह आटो से आ रही...