देवरिया, अक्टूबर 31 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। सड़क व फुटपाथ पर जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए गठित संयुक्ति, जिला स्तरीय रेस्क्यू टाक्स फोर्स का गठन किया गया है। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि यह समिति कठिन परिस्थितियों में बेसहारा जीवन यापन करने वाले लोगों के हित से जुड़ी अत्यंत महत्वपूर्ण समिति है। इसलिए इससे जुड़े सभी अधिकारी उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए ऐसे व्यक्तियों के हित में पूरी संवेदनशीलता बरतते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें। डीएम ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में सड़कों एवं फुटपाथों पर लावारिस रूप से जीवन यापन कर रहे बेघर व्यक्तियों, मानसिक रूप से बीमार, मंदबुद्धि एवं दिव्यांग व्यक्तियों की देखभाल और उनके ...