देवरिया, अक्टूबर 23 -- Deoria News: देवरिया। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के देवरिया डिपो में संविदा चालकों की 46 पदों पर 27 अक्टूबर से भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए कैंप लगाए जाएंगे।भर्ती के लिए 27 अक्टूबर को लार, 31 अक्टूबर को खुखुंदू चौराहा, तीन नवंबर को मईल चौराहा, पांच नवंबर को रुद्रपुर बस स्टेशन, 13 नवंबर को करूअना चौराहा, 17 नवंबर को भटनी बाजार, 20 नवंबर को सोहनपुर इंटर कॉलेज, 23 नवंबर को बंगरा बाजार, 27 नवंबर को नवलपुर चौराहा तथा 30 नवंबर को सेवायोजन कार्यालय परिसर स्थित देवरिया आईटीआई में कैंप आयोजित किए जाएंगे। भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास कम से कम दो वर्ष पुराना भारी वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। यह भी पढ़ें- ड्राइविंग आती है... तो हो जाएं तैयार, एमपी पुलिस में 1000 पदों पर भर्ती; किस वर्ग के लिए कितनी सीटें...