देवरिया, जुलाई 2 -- Deoria News: बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम पैना में गाँव से करीब दो किलोमीटर उत्तर पराग सिंह के बगीचे में बुधवार को एक युवक का शव संदिग्ध हालात में आम के पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।ग्राम पैना निवासी शुभम यादव (18) पुत्र बलदेव का शव दिन में करीब चार बजे राहगीरों ने पेड़ से लटका देखा। उन्होने इसकी सूचना मृतक के घर वालों को दी। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके मौत का समाचार घर पहुंचते ही घर मे कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक युवक मंद बुद्धि था। उसका इलाज चल रहा है। हालांकि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि गांव से दू...