देवरिया, अगस्त 3 -- Deoria News: रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के शीतल माझा में रविवार की सुबह एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होने का दावा कर रही है।शीतल माझा के रहने वाले उपेंद्र यादव की 28 वर्षीय पत्नी रिशु यादव रात को भोजन करने के बाद अपने कमरे में सो गई। सुबह जब उसका फाटक नहीं खुला तो परिजन परेशान हो गए। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस पहुंची और फाटक तोड़ कर अंदर प्रवेश हुई। अंदर का नजारा देखने के बाद पुलिस परेशान हो गई। रिशु का शव फंदे से लटक रहा था। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और शव को कब्जे में ले लिया। मायके पक्ष के लोग भी कुछ देर में पहुंच गए। प्रभारी निरीक्...