Deoria News: संगीत और साहित्य क्षेत्र की दो विभूतियां हुईं सम्मानित
देवरिया, अगस्त 7 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। संस्कार भारती के तत्वाधान में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में शहर के पुरवा मेहड़ा स्थित पंडित ठाकुर चौबे संगीताश्रम में गुरु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शास्त्रीय संगीत एवं साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाली दो विभूतियों को 'गुरु सम्मान' से अलंकृत किया गया। समारोह में प्रख्यात गायक भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी के शिष्य एवं शास्त्रीय संगीत के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रो. डॉ. पंडित हरीश तिवारी को गुरु सम्मान प्रदान किया गया। वहीं साहित्य, शिक्षा एवं भारतीय संस्कृति के क्षेत्र के प्रकाण्ड विद्वान एवं प्रख्यात साहित्यकार डॉ. रविकांत मणि त्रिपाठी को भी गुरु सम्मान से सम्मानित किया गया। दोनों विभूतियों को अंगवस्त्र, स्मृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.