Deoria News: श्रीरामपुर में मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान, घर में मिला शव
देवरिया, अक्टूबर 31 -- Deoria News: प्रतापपुर, हिन्दुस्तान संवाद। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के बलिवन गांव में गुरुवार की रात एक मजदूर ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार की सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।बलिवन निवासी रमेश प्रसाद (37) पुत्र सुरेश प्रसाद मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी पत्नी पुष्पा देवी तीन दिन पूर्व अपनी बेटी को लेकर मायके गई थी। घर पर रमेश की वृद्ध मां कुंती देवी और बेटे सिद्धांत व मोनू समेत अन्य परिजन मौजूद थे। गुरुवार की रात भोजन करने के बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए। शुक्रवार की सुबह रमेश अपने कमरे में फंदे से लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.