देवरिया, अक्टूबर 25 -- Deoria News: बरियारपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के विशुनपुर कला में शनिवार को दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग और एलिम्को कानपुर ने विशेष चिन्हांकन शिविर आयोजित किया। विधायक सुरेंद्र चौरसिया के प्रयास से आयोजित शिविर में वृद्धजन, दिव्यांगजन को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने को चिन्हित किया गया। शिविर में कुल 202 वृद्धजन और दिव्यांगजन का चिन्हांकन किया गया।इसमें आवश्यकता के अनुसार विभिन्न सहायक उपकरण उपलब्ध कराने को पंजीकरण और चिन्हांकन की प्रक्रिया पूरी की गई। इसमें ट्राईसाइकिल, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, कान की मशीन, छड़ी, बैसाखी और कृत्रिम अंग सहित अन्य उपकरण शामिल हैं। शिविर में दिव्यांगजन और वृद्धजनों ने इसका लाभ उठाया। लाभार्थियों को उपकरण के लिए दिव्यांग प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाणपत्र और फोटो...