Deoria News: शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, फारेंसिक टीम ने जुटाए नमूने
देवरिया, अक्टूबर 22 -- Deoria News: भटनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। नोनापार में झोपड़ी में लगी आग के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस और फारेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फारेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाने के लिए नमूने एकत्रित किए। टीम आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर, एडिशनल एसपी सुनील कुमार सिंह, सीओ भाटपाररानी मनोज कुमार, सीओ सलेमपुर गौरव सिंह और एसडीएम क्षितिज द्विवेदी सहित पूरी टीम सुबह तीन बजे ही घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों के त्वरित प्रयास से घटना में बुरी तरह से जख्मी महिला लीला देवी को मेडिकल कालेज देवरिया भेजवाया, जहां से हालत गंभीर होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.