देवरिया, अक्टूबर 17 -- Deoria News: भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। खामपार पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और मारपीट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान खामपार थाना क्षेत्र के केहुनिया गांव निवासी हरेकृष्ण यादव (22) पुत्र रामलाल यादव के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 13 अक्तूबर 2026 को खामपार थाने में तहरीर देकर आरोपी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और मारपीट करने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 69, 115(2) और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शंभू दयाल मिश्र, कांस्टेबल अजय भारती और रिजर्व कांस्टेबल रामभरत बि...