देवरिया, अक्टूबर 22 -- Deoria News: भागलपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की देर शाम दोनों दोस्तों का शव उनके गांव पहुंचा तो लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। करजहा में वकील यादव के दरवाजे पर शव रखकर परिजन, सपा नेता व ग्रामीण प्रदर्शन करने लगे और अंतिम संस्कार करने से मना कर दिए। वे घटना के खुलासे व दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। एसडीएम व सीओ ने दो दिन के अंदर खुलासे का आश्वासन दिया इसके बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने को तैयार हुए। इस दौरान करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। मईल थाना क्षेत्र के करजहा निवासी वकील यादव व इटहुरा हजाम निवासी विनय यादव की मंगलवार की रात बढ़या हरदो के पास रामजानकारी मार्ग पर हत्या की खबर के बाद लोगों में सुबह से ही काफी आक्रोश था। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब 5.22 बजे दोनों ...