Deoria News: शतरंज प्रतियोगिता में प्रीति ने जीता स्वर्ण पदक
देवरिया, सितम्बर 5 -- Deoria News: तरकुलवा(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। गोरखपुर में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में नवतप्पी इंटर कॉलेज रामपुरगढ़ की कक्षा छह की छात्रा प्रीति मद्धेशिया ने बालिका अंडर-14 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में प्रीति ने देवरिया जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए महाराजगंज और गोरखपुर के प्रतिभागियों को पराजित कर यह उपलब्धि हासिल की।स्वर्ण पदक जीतने के बाद प्रीति का चयन प्रदेश स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता अलीगढ़ में आयोजित होगी, जिसमें वह बालिका अंडर-14 वर्ग में गोरखपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रीति मूल रूप से तरकुलवा थाना क्षेत्र के बजराटार महुअवा गांव निवासी उपेंद्र मद्धेशिया की पुत्री हैं। यह भी पढ़ें- Hapur News: गाजियाबाद एथलेटिक्स प्रतियोगिता में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.