देवरिया, सितम्बर 24 -- Deoria News: गौरीबाजार (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। ज्वेलरी की दुकान का शटर का तोड़ कर चोर आलमारी उठा ले गए। आलमारी से 10 हजार रुपए व कुछ चांदी की अंगूठी आदि सामान थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।गौरीबाजार के बखरा निवासी विनय वर्मा पुत्र जयप्रकाश गांव के चौराहे पर आभूषण की दुकान खोल रखे हैं। बुधवार शाम दुकान बंद कर घर चले गए। गुरुवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा मिला।आलमारी करीब दो सौ मीटर दूर फेकी गई थी। उसमें रखा दस हजार रुपए और चांदी की अंगूठी निकाल लिए थे। दुकान की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस चोरी की घटना की जांच पड़ताल में जुट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...