देवरिया, सितम्बर 3 -- Deoria News: भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय जनता पार्टी भाटपाररानी मंडल की बैठक बुधवार को कस्बे के रानी पोखरा स्थित काली मंदिर परिसर में मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष काली प्रसाद व अन्य अतिथियों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। यह भी पढ़ें- Deoria News: भाजपा के संगठनात्मक बैठक में बूथ सत्यापन पर जोरबैठक में विचार-विमर्श बैठक को संबोधित करते हुए भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं तथा संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करें। जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने कहा कि 3 और 4 सितंबर को सभी शक्ति केंद्रों पर बै...