देवरिया, अक्टूबर 25 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। बकाया जीएसटी जमा करने पर व्यापारियों को ब्याज व अर्थ दंड में छूट मिलेगी। राज्य कर विभाग ने ब्याज माफी योजना शुरू किया है। जिले के 8 हजार व्यापारियों पर 100 करोड़ से अधिक धनराशि बकाया है। मूल बकाया जमा करने पर व्यापारियों को ब्याज से छूट मिलेगी। व्यापारियों को 31 दिसंबर तक छूट योजना का लाभ मिलेगा। व्यापारियों एवं करदाताओं को राहत देने को 16 अक्टूबर से योजना शुरू किया है। इस योजना में 31 दिसंबर तक बकाया ब्याज एवं अर्थदण्ड में छूट प्रदान की जाएगी। योजना का लाभ प्राप्त लेने को करदाता को अपने मूल बकाया की संपूर्ण धनराशि जमा करनी होगी। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: राज्य कर विभाग ने व्यापारियों से योजना से लाभ लेने की अपील मूल बकाया की धनराशि के आधार पर ब्याज में छूट प्रदान किया जायेगा।...