Deoria News: वेयरहाउस में रखी गई सुरक्षित नई ईवीएम-वीवीपैट मशीनें
देवरिया, जुलाई 31 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण किया। इस दौरान अंबेडकर नगर से प्राप्त नई ईवीएम एवं वीवीपैट को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में वेयरहाउस में सुरक्षित रूप से भंडारित कराया गया।जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, डबल लॉक, सील एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधित सुरक्षा कर्मियों तथा निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचन कार्यालय के विज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.