देवरिया, नवम्बर 26 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से इस महत्वपूर्ण कार्य में अपनी भागीदारी निभाने तथा अधिक से अधिक मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरवाने को कहा। यह भी पढ़ें- Mau News: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में अब तक मिले 11,035 आवेदनमतदाता सूची में नए नाम जोड़ने की अपील उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल बीएलए की सूची भी उपलब्ध कराएं। बीएलओ अपनी सक्रियता दिखाते हुए अधिक से अधिक लोगों से फॉर्म-6 भरवाएं तथा उन्हें अपने क्षेत्र के पंचायत सहायक, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता, लेखपाल एवं पंचायत सचिव को उपलब्ध कराएं, ताकि अधिक से अधिक मतदाताओ...