देवरिया, नवम्बर 27 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। गुरूवार को विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने कलेक्ट्रेट में पहुंच राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को दिया। ज्ञापन में किसानों, मजदूरों की समस्याओं के समाधान की मांग की गयी। प्रदर्शन में विभिन्न किसान संगठनों के नेता,कार्यकर्ता शामिल रहे।राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर संयुक्त किसान मोर्चा के नेता कलक्टर शर्मा, साधुशरण, शिवाजी राय, आनंद प्रकाश चौरसिया के नेतृत्व में किसान नेताओं, कार्यकर्ताओं ने किसानों, मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रशासन को दिये राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता को रद्द करने, सभी फसलों की खरीद की गारंटी देने, किसानों का पूरा कर्ज माफ करने, आत्महत्य...