देवरिया, जुलाई 29 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि विद्युत से जुड़े सभी शिफ्टिंग कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर लिए जाएं।

बैठक में प्रमुख निर्देश उन्होंने निर्देश दिया कि पीडब्लूडी, एमआरएफ सेंटर एवं राजकीय विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन व पोल शिफ्टिंग से संबंधित सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर एक सप्ताह के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग, पेयजल निगम एवं संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए विद्युत संबंधी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि विद्युत विभाग लोक निर्माण विभाग की निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं में विद्युत शिफ्टिंग क...