देवरिया, जुलाई 15 -- Deoria News: खुखुन्दू(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। विद्युत पोल के लिए लगे स्ट्रेट वायर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी से युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।

घटना का विवरण खुखुन्दू थाना क्षेत्र की पुरैनी मिश्र गांव निवासी निखिल कुशवाहा (21) पुत्र संजय कुशवाहा बुधवार की सुबह खेत में चल रहे धान की रोपाई करा वहां से नंगे पैर लौट रहा था। उसी दौरान गांव के दक्षिण गड़े एक विद्युत पोल के स्ट्रेट वायर में आए करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों उसे लेकर महर्षि देवरहा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पढ़ाई में होनहार था निखिल निखिल पढ़ाई में बहुत ही होनहार था और ...