देवरिया, अगस्त 14 -- Deoria News: बरियारपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय मेहरौना में दो दिनों से पके चावल में कीड़े मिलने की शिकायत से बच्चों और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। बुधवार रात और गुरुवार दोपहर कई बच्चों की थाली में कीड़े मिलने की बात सामने आई। शिकायत के बाद खराब चावल हटाकर दूसरा भोजन बनाकर बच्चों को कराया गया।विद्यालय में करीब 300-350 बच्चे अध्ययनरत हैं। बच्चों के नाश्ते और भोजन की व्यवस्था मेस के माध्यम से ठेके पर संचालित होती है। प्रधानाचार्य प्रवीण चंद्र चौधरी ने बताया कि शिकायत मिलने पर दोनों दिन दूसरा चावल बनवाकर बच्चों को भोजन कराया गया। बोरे में रखे चावल को भी इंटर के बच्चों की निगरानी में विद्यालय से बाहर करा दिया गया।गुरुवार को समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय ने विद्यालय पहुंचकर मेस, छात्रावास,...