देवरिया, अगस्त 23 -- Deoria News: देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। छुट्टी के दिन परिषदीय स्कूल में घुसकर निष्प्रयोज्य मलबे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने के मामले में पुलिस ने बीईओ के तहरीर पर एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिक्षा विभाग ने इसे विद्यालय को बदनाम करने की कोशिश बताया है। रविवार देर रात दी गई तहरीर में बीईओ ने शिकायत किया है कि 16 अगस्त रविवार को अवकाश के दिन प्रा.वि. डमरभिस्वा स्कूल का ताला बन्द था। बिना किसी सक्षम अधिकारी से अनुमति लिए ही विद्यालय की चहारदीवारी को फांद कर एक युवक अनाधिकृत रुप से विद्यालय परीसर में घुसकर पूर्व से निषप्रयोज्य भवन का जिसका नियमानुसार पूर्व में ही नीलामी कर ध्वस्तीकरण करा दिया गया था। ध्वस्तीकरण का कुछ मलवा विद्यालय प्रांगण के कोने पर पड़ा हुआ था, जिसको हटाने की कार्रवाई विद्यालय द्वारा ग...