देवरिया, अक्टूबर 31 -- Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर सलेमपुर और मझौलीराज के वार्डों समेत ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार देर रात से तेज हवा के साथ हुई बारिश के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। तेज हवा से पेड़ों की डालियां बिजली के तारों से टकराने के कारण जगह-जगह लोकल फाल्ट और ट्रिपिंग की समस्या बनी रही।इसके चलते उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। बिजली की आंख-मिचौली से लोगों को रात में अंधेरे में रहना पड़ा। वहीं, सुबह भी कई बार बिजली आने-जाने से घरेलू कार्य प्रभावित हुए। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को पानी की व्यवस्था करने से लेकर अन्य जरूरी कामों में परेशानी उठानी पड़ी। अचानक बिजली कटने और बार-बार ट्रिपिंग होने से उपभोक्ता काफी परेशान रहे।इस संबंध में एक्सईएन अजीत सिंह ने बताया कि तेज हवा और बारिश ...