देवरिया, सितम्बर 23 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर विभिन्न मांगों की अनदेखी करने को लेकर मंगलवार को जिलाध्यक्ष भालेन्दु कुमार सिंह व मंत्री कृष्ण जी के नेतृत्व में लेखपालों ने अतिरिक्त हल्कों का कार्य भार छोड़ रजिस्ट्रार कानूनगों कार्यालय में बस्ता जमा कर दिया। जिले के सभी तहसीलों में कुल 150 अतिरक्त हल्कों का कार्यभार कार्यालय में जमा किया गया। जिलाध्यक्ष भालेन्दु कुमार सिंह ने कहा कि लेखपाल राजस्व प्रशासन की आधारशिला होने के बाद भी लेखपाल बढ़ते कार्यभार, संसाधनों के अभाव, लंबित पदोन्नति, वेतन विसंगति, अतिरिक्त कार्यभार तथा अवकाश के दिनों में भी शोषणकारी ड्यूटी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। यह भी पढ़ें- 21 लेखपालों ने अतिरिक्त हल्कों के राजस्व अभिलेख किये जमा वह शासन की वि...