देवरिया, सितम्बर 30 -- Deoria News: भागलपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। राम-जानकी मार्ग पर लार रोड में पुलिस चौकी बनाने की कवायद शुरू हो गई है। पुलिस विभाग की तरफ से एसडीएम से भूमि चिन्हित करने की बात कही गई है। पुलिस चौकी न होने के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लार रोड रेलवे स्टेशन भटनी-वाराणसी रेल खंड पर स्थित है। साथ ही राम-जानकी मार्ग भी यहां से सट कर गुजरा है। इस रास्ते से बिहार, पश्चिम बंगाल, नेपाल के साथ ही सलेमपुर-भागलपुर मार्ग से लोग बलिया, आजमगढ़, मऊ, वाराणसी तक यात्रा करते हैं। राम-जानकी मार्ग से शराब, पशु समेत अन्य सामानों की भी तस्करी होती है। पुलिस चौकी न होने के चलते बदमाश भी इस क्षेत्र में अपराध कर आसानी से निकल जाते हैं। इसके अलावा आए दिन ट्रेन यात्रियों के साथ भी घटनाएं हो जाती है। कई बार महिलाओं क...