देवरिया, अगस्त 21 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गूगल मीट के माध्यम से जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग को आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियमित गतिविधियों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करते हुए लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का पूरा लाभ उपलब्ध कराने को कहा।उन्होंने पोषण संबंधी कार्यक्रमों की प्रगति, कुपोषित बच्चों एवं एनीमिया से प्रभावित महिलाओं की स्थिति, विभागीय समन्वय आदि की समीक्षा की। बाल विकास परियोजना अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी के साथ बाल विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी। समीक्षा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा होम विजिट, आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने, बच्चों की उपस्थिति, एफआरएस से पुष्टाहार वितरण आदि बिन्दुओं पर निर्देश दिये गये। बैठक मे...