Deoria News: लाइब्रेरी में पढ़ने गए युवक की बाइक चोरी
देवरिया, सितम्बर 11 -- Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर के जेके हॉस्पिटल के समीप स्थित एक लाइब्रेरी में पढ़ाई करने गए युवक की बाइक चोरी हो गई। मझौलीराज के भंगड़ा भवानी निवासी धर्मेन्द्र कुमार यादव पुत्र रामवृक्ष ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि वह आठ सितंबर को रोज की तरह जेके हॉस्पिटल के बगल स्थित माई लाइब्रेरी प्वाइंट में पढ़ने गया था। उसने अपनी हीरो स्प्लेंडर बाइक लाइब्रेरी के बाहर खड़ी की थी।करीब 11:34 बजे बाइक चोरी हो गई। शाम चार बजे लाइब्रेरी से बाहर निकलने पर बाइक मौके से गायब मिली। इसके बाद उसने डायल 112 पर सूचना दी। जहां पुलिस पर पहुंची और जांच की। लेकिन बाइक का कुछ पता नहीं चल सका। मामले में वाहन स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की पुलिस फुटेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.