देवरिया, सितम्बर 19 -- Deoria News: महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। बेलवा बाजार स्थित महुआडीह थाने का शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, बैरक, मेस, हवालात और शौचालय की साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने लंबित विवेचनाओं के निस्तारण और संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Banka News: एसपी ने किया जिलेबिया मोड़ थाना का निरीक्षणनिरीक्षण विवरण एसपी थाना परिसर में पहुंचे। उन्होंने कार्यालय में रखे अपराध रजिस्टर, रोजनामचा, फ्लाई शीट, त्योहार रजिस्टर और हिस्ट्रीशीट समेत अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया और उन्हें व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। थाने के मालखाने में रखे सामानों का निरीक्षण कर लंबित मामलों से संबंधित संपत्ति के निस्तारण के लिए त्वरित कार्रवाई करने को कहा। उन्हो...