Deoria News: रौनियार समाज ने मनाई हेमचन्द्र विक्रमादित्य की जयंती
देवरिया, अक्टूबर 8 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। रौनियार गौरव ट्रस्ट के तत्वावधान में बुधवार को मालवीय रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर समारोह पूर्वक समाज के गौरव महाराजा हेमचंद्र विक्रमादित्य की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में रौनियार समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारी ने महाराज हेमचंद्र के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। इस दौरान वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व पर वकृत्व पर प्रकाश डालते हुए पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। जयंती के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष अनिल रौनियार, संतोष, नेबूलाल, पूर्व सभासद अजय गुप्ता, मुन्ना राय, अमित मोदनवाल, शक्ति रौनियार, विजय पटेल, पंकज वर्मा, सुनील रौनियार, शंकर सिंह, मोहन साहू, गोपाल, विजय, अशोक, मनोज आदि उपस्थित रहे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.