देवरिया, अगस्त 19 -- Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भटनी-वाराणसी रेलखंड पर मंगलवार देर रात कोतवाली क्षेत्र के हरनहीं चौराहे के पश्चिमी रेलवे लाइन पर स्थित खंभा नंबर 7/8 के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसा महिला के घर लौटने के दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ।महिला के ट्रेन से कटने की सूचना चालक ने स्टेशन अधीक्षक को दी। अधीक्षक ने महिला की रेलवे ट्रैक पर मौत होने की सूचना मेमो भेज कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद महिला की पहचान कोतवाली क्षेत्र के बरसीपार ग्राम पंचायत के छावनी टोला निवासी निर्मला देवी (35) पत्नी छांगुर ठाकुर के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- Deoria News: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में...