देवरिया, सितम्बर 17 -- Deoria News: बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बरहज पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रेलवे माल गोदाम के खंडहर से 11 किलोग्राम गांजा के साथ अंतरजनपदीय गैंग से जुड़े तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर बिहार में गांजा मंगा कर देवरिया और बलिया जनपद के विभिन्न स्थानों पर आपूर्ति करते थे।क्षेत्राधिकार रंजना सचान ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि खंडहर में एक व्यक्ति गांजा के साथ बैठा है और अपने साथियों का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। मौके पर अजीत गोड़ 5 किलो गांजा के साथ बैठा मिला। कुछ देर बाद उसके दो साथी भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने तीनों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से कुल 11 किलो गांजा बर...