देवरिया, नवम्बर 17 -- Deoria News: बरहज। बरहज से भटनी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर सिसई गुलाब राय के निकट रविवार की रात एक अज्ञात व्यक्ति की कटकर मौत हो गई। देर रात तक घटना की किसी को जानकारी नहीं हो सकी। सुबह शौच के लिए गए लोगों की नजर जब ट्रैक पर पड़े शव पर पड़ी तो क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। शोर सुन कर भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस देवरिया भेज दिया। इस संबंध में उपनिरीक्षक संतोष यादव ने बताया कि शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Hapur News: ट्रेन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस में रखा गया है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: तालझारी: रेल पटरी से अ...