देवरिया, अगस्त 21 -- Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भटनी-वाराणसी रेलखंड पर हरनहीं चौराहे के समीप महिला का शव के मामले में पुलिस ने बहराइच जिले के रहने वाले एक युवक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला का शव मिलने की जानकारी बरसीपार ग्राम पंचायत के छावनी टोला निवासी निर्मला देवी (35) पत्नी छांगुर ठाकुर का शव हरनही गांव स्थित भटनी-वाराणसी रेल खण्ड के खंभा नंबर 7/8 के समीप मिला था। ट्रेन के चालक ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी। स्टेशन अधीक्षक ने मेमो के माध्यम से कोतवाली पुलिस को रेलवे ट्रैक पर महिला की मौत की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद परिजनों ने शव की पहचान निर्मला देवी के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने शव ...